Author: ops566320@gmail.com

  • बच्ची के बर्थडे केक से हुई नोटों की बारिश, देखकर फटी रह जाएंगी आंखे, यूजर्स बोले- जब मिडिल क्लास के पास पैसा आ जाए…

    बर्थडे सेलिब्रेशन (Birthday Celebration) तो आपने कई तरह के देखे होंगे पर आजकल बर्थडे केक के लिए लोग अलग-अलग थीम पर केक बनवाते हैं और बनवाए भी क्यों न आखिर केक किसी खास मौके पर ही तो काटा जाता है. पर क्या आपने कभी ऐसा सेलिब्रेशन देखा है जिसमें केक कटिंग सेलिब्रेशन से पहले ही उसमें से नोटों की बारिश हो रही हो. जी हां, हम आपको आज ऐसे ही एक वायरल वीडियो (Viral Video) के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें केक कटिंग सेलिब्रेशन से पहले ही केक में से नोटों की बारिश होने लगती है. सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

    केक से हुई नोटों की बारिश (MONEY MACHINE CAKE VIRAL VIDEO)

    वायरल वीडियो में एक छोटी बच्ची का जन्मदिन है जिसके लिए उसके परिवार ने दो तरीके के शानदार केक मंगवाए हैं. एक केक कई लेयर में दिख रहा होता है तो दूसरा केक सिर्फ सिंगल ही होता है. सिंगल केक को काटने से पहले बच्ची के पिता केक से जुड़े एक रिमोट की बटन को दबाते हैं. रिमोट की बटन दबाते ही केक से सौ-सौ रूपए की नोट निकलने लगती है. जिसे देखकर वहां खड़े लोग दंग रह जाते हैं. इस करिशमाई केक को देखकर वहां खड़ी भीड़ तेज-तेज हूटिंग करने लगती है.

    देखें Video:
     https://www.instagram.com/reel/DEOkr2UIdnF/embed/captioned/?cr=1&v=14&wp=1080&rd=https%3A%2F%2Fndtv.in&rp=%2Fzara-hatke%2Flittle-girl-birthday-cake-filled-with-100-rupee-notes-viral-video-stunned-internet-8525572#%7B%22ci%22%3A0%2C%22os%22%3A385.2999999523163%2C%22ls%22%3A300.19999998807907%2C%22le%22%3A317.89999997615814%7D

    सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए अजब-गजब रिएक्शन (Social media Reaction)

    सोशल मीडिया पर ये वायरल वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो gopal_cake_shop नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे अब तक करीब 6 लाख 30 हजार लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, भाई इतना पैसा क्यों उड़ा रहे हो, ज्यादा है तो गरीबों को दे दो. तो वहीं दूसरे यूजर का कहना है कि इतना पैसा तो अंबानी के पास भी नहीं है. एक और यूजर ने कहा कि भाई ज्यादा हो तो मुझे भेज दो.

  • चचा ने साइकिल में लगाया ऐसा तगड़ा जुगाड़, देख पुलिस भी हो गई कंफ्यूज…कार का चालान काटे या बाइक का?

    Uncle Modified Cycle With Car Steering And Bike Diggy: सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है.  इस बार एक अंकल ने साइकिल को कुछ इस तरह मॉडिफाई कर दिया है कि वो आधी कार, आधी बाइक और आधी साइकिल जैसी दिख रही है. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी सामान्य साइकिल को ऐसा अनोखा रूप दे दिया कि देखने वाले भी कंफ्यूज़ हो गए कि इसे ट्रैफिक नियमों के अनुसार कैसे ट्रीट किया जाए.

    देसी टेक्नोलॉजी का कमाल (car steering cycle hack)

    इस देसी जुगाड़ साइकिल में सबसे पहले नजर आता है कार का स्टीयरिंग व्हील, जो आमतौर पर साइकिलों में नहीं होता. इसके अलावा, पीछे की तरफ बाइक जैसी डिग्गी लगाई गई है, जिसमें सामान रखा जा सकता है. आगे की लाइट्स भी बाइक जैसी लगती हैं, जिससे यह पूरी तरह यूनिक नजर आती है. चाचा बड़े आराम से इस साइकिल को चला रहे हैं और उनका आत्मविश्वास देखते ही बनता है.

    यहां देखें वीडियो

    https://www.instagram.com/reel/DJtprlwTW55/embed/captioned/?cr=1&v=14&wp=1080&rd=https%3A%2F%2Fndtv.in&rp=%2Fzara-hatke%2Fdesi-uncle-turns-cycle-into-hybrid-ride-with-car-steering-and-bike-trunk-even-cops-are-confused-funny-video-goes-viral-8527347#%7B%22ci%22%3A0%2C%22os%22%3A767%2C%22ls%22%3A628.3000000119209%2C%22le%22%3A639.3000000119209%7D

    जब सड़क पर निकली तीन-in-वन (bike diggy on cycle)

    वीडियो में पुलिसवाले भी इस साइकिल को देखकर परेशान हैं और चाचा से ये सवाल करना चाहते हैं कि ये किस कैटेगरी में आती है? साइकिल, स्कूटर, बाइक या फिर मिनी कार? वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स इस देसी जुगाड़ की तारीफ करते नहीं थक रहे. कई लोगों ने इसे “जुगाड़ू इंडिया” की असली पहचान बताया है. ये वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि भारत में टैलेंट और इनोवेशन की कोई कमी नहीं है. लोग सीमित संसाधनों में भी ऐसा कुछ बना लेते हैं जो बड़े-बड़े इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स को भी टक्कर दे देता है. 

    बाइक की डिग्गी, कार का स्टीयरिंग और साइकिल का ढांचा (desi jugaad cycle)

    ऐसे वीडियोज न सिर्फ मनोरंजन करते हैं, बल्कि यह भी दिखाते हैं कि कैसे आम लोग अपने लिए नए रास्ते तलाशते हैं. वीडियो को इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर लाखों बार देखा जा चुका है. लोग इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं, अगर ये सड़क पर चला दिया जाए तो ट्रैफिक पुलिस भी सोच में पड़ जाए.

  • Optical Illusion: ये तस्वीर खोल देगी आपकी पर्सनैलिटी का राज, आपको पहली नजर में क्या दिखा पेड़ या लड़की?

    Optical Illusion: ये तस्वीर खोल देगी आपकी पर्सनैलिटी का राज, आपको पहली नजर में क्या दिखा पेड़ या लड़की?

    Optical Illusion Personality Test: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऑप्टिकल इल्यूजन टेस्ट वायरल हो रहा है, जो दावा करता है कि यह आपकी पर्सनैलिटी के बारे में चौंकाने वाले राज खोल सकता है. खास बात यह है कि यह सिर्फ एक तस्वीर के जरिए यह बता देता है कि आप इंट्रोवर्ट हैं या एक्स्ट्रोवर्ट. यह इल्यूजन टेस्ट इतना दिलचस्प है कि लोग इसे देखकर खुद को समझने की कोशिश कर रहे हैं. इस इमेज में दो चीज़ें एक साथ छिपी हुई हैं…एक महिला का चेहरा और दो पेड़. अब सवाल ये है कि आपने इस तस्वीर में सबसे पहले क्या देखा? यही तय करेगा कि आपकी पर्सनैलिटी कैसी है.

    दिमाग हिला देगी ये वायरल तस्वीर (What You See First In Image)

    अगर आपको सबसे पहले दो पेड़ दिखे हैं, तो इसका मतलब है कि आप एक एक्स्ट्रोवर्ट व्यक्ति हैं. आपको भीड़ में रहना पसंद है, आप लोगों से जल्दी घुलमिल जाते हैं और किसी भी माहौल में खुद को ढालने में माहिर होते हैं. आपकी लीडरशिप क्वालिटी भी मजबूत होती है और आप अपनी बात को पूरे आत्मविश्वास (Hidden image personality test) से रखने में यकीन रखते हैं.

    Latest and Breaking News on NDTV

    आपकी पर्सनैलिटी से जुड़े हर राज से उठेगा पर्दा (Are you an introvert or extrovert)

    वहीं अगर आपको सबसे पहले एक महिला नजर आई है, तो यह दर्शाता है कि आप एक इंट्रोवर्ट हैं. आप शांत स्वभाव (What you see first personality) के होते हैं और अकेले समय बिताना ज्यादा पसंद करते हैं. ऐसे लोग गहराई से सोचते हैं और अपनी भावनाओं को खुलकर जताने से थोड़ा कतराते हैं.

     आपकी पर्सनैलिटी Introvert है या Extrovert (Personality quiz online)

    यह टेस्ट न सिर्फ मजेदार है, बल्कि आत्मनिरीक्षण का एक आसान जरिया भी बन गया है. कई लोग इस तरह के पर्सनैलिटी टेस्ट को मनोरंजन के रूप में लेते हैं, जबकि कुछ इसे गंभीरता से लेकर खुद को समझने की कोशिश करते हैं. सोशल मीडिया यूज़र्स इस टेस्ट को शेयर करके अपने दोस्तों से भी पूछ रहे हैं. “तुमने पहले क्या देखा?” (Introvert vs extrovert quiz) यह चलन तेजी से बढ़ रहा है और लोगों को अपनी पर्सनैलिटी को नए नजरिए से देखने का मौका दे रहा है.

  • Flight के अंदर घुस आया कबूतर, जमकर मचाया हंगामा, पकड़ने के लिए इधर उधर भागते दिखे क्रू मेंबर

    Pigeon Flies Into Us Delta Flight Cabin Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कबूतर अमेरिका की एक कमर्शियल फ्लाइट में घुसकर इधर-उधर उड़ता नजर आ रहा है. ये अजीबोगरीब घटना डेल्टा एयरलाइंस (Delta Airlines) की फ्लाइट में हुई, जहां एक कबूतर अचानक केबिन के अंदर उड़ता हुआ दिखाई दिया.

    फ्लाइट में कैसे घुस गया कबूतर? (Pigeon enters flight video)

    यह फ्लाइट लॉस एंजेलिस से न्यूयॉर्क जा रही थी, तभी उड़ान से पहले जब यात्री अपनी सीटों पर बैठ रहे थे, एक कबूतर केबिन (Viral bird in airplane cabin) में घुस आया और इधर-उधर उड़ने लगा. वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री हैरान-परेशान होकर उसे देख रहे हैं और क्रू मेंबर उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं. कुछ यात्री तो इस घटना से डर गए, जबकि कुछ लोग हंसते हुए मौज लेते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा, अब कबूतर भी एयरलाइन से सफर करने लगे हैं, तो दूसरे ने चुटकी ली, शायद इसका टिकट कन्फर्म नहीं था.

    उड़ान से पहले उड़ता दिखा ‘मेहमान’ (Delta Airlines pigeon incident)

    काफी मशक्कत के बाद क्रू मेंबर्स और ग्राउंड स्टाफ ने कबूतर को बाहर निकाला और फिर फ्लाइट को क्लियरेंस मिला. गनीमत यह रही कि यह घटना (Shocking airline incident video) टेक-ऑफ से पहले हुई, वरना ये स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी. यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और इसे लाखों बार देखा जा चुका है. इस तरह की घटनाएं आमतौर पर बहुत कम होती हैं, लेकिन जब भी होती हैं, सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो जाती हैं. यह घटना न सिर्फ अजीब थी बल्कि फ्लाइट सेफ्टी को लेकर भी कई सवाल खड़े करती है. आखिर एक कबूतर एयरपोर्ट सिक्योरिटी से कैसे बच निकला और विमान के अंदर पहुंच गया?

  • चलती ट्रेन में दादा जी ने बड़े प्यार से दादी को लगाया नेल पेंट, क्यूट मोमेंट देख लोग बोले- उम्र नहीं, जज़्बात मायने रखते हैं

    Old Man painting wife nails video: सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति चलती ट्रेन में अपनी पत्नी के नाखूनों पर बड़े ही प्यार से नेल पॉलिश लगाते नजर आ रहे हैं. यह दृश्य (Elderly couple love story) लोगों को सच्चे प्यार की मिसाल के रूप में इमोशनल कर रहा है. इंटरनेट पर इस वीडियो को यूजर्स खूब देख और पसंद कर रहे हैं.

    दादा जी दादी को लगाया नेल पेंट (old couple cute moment in train video)

    वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग व्यक्ति बहुत ही ध्यान और स्नेह के साथ अपनी पत्नी के नाखूनों पर लाल रंग की नेल पॉलिश लगा रहे हैं. उनकी पत्नी मुस्कुरा रही हैं और धीरे-धीरे उन्हें निर्देश दे रही हैं कि, कैसे नेल पॉलिश लगानी है. पति ध्यान से उनकी बातें सुनते हैं और हर नाखून को प्यार से रंगते हैं. यह प्यारा और रोमांटिक मोमेंट इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत रहा है. कई लोगों ने इसे वफादारी और उम्र भर के प्यार की मिसाल बताते हुए भावुक प्रतिक्रियाएं दी हैं.

    यहां देखें वीडियो

    https://www.instagram.com/reel/DKHLB2yoFYc/embed/captioned/?cr=1&v=14&wp=1080&rd=https%3A%2F%2Fndtv.in&rp=%2Fzara-hatke%2Fheartwarming-moment-elderly-man-paints-wife-nails-on-train-video-goes-viral-8529855#%7B%22ci%22%3A0%2C%22os%22%3A371.19999998807907%2C%22ls%22%3A130.69999998807907%2C%22le%22%3A187.19999998807907%7D

    दादा जी ने ट्रेन में बड़े प्यार से सजाए दादी के नाखून (Train journey love story)

    वीडियो देख चुके यूजर्स ने इसे सच्चे रिश्ते और प्रेम का सर्वोत्तम उदाहरण बताया. इस वीडियो ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि सच्चा प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता. यह वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है और लाखों दर्शकों द्वारा देखा व सराहा जा रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद, कई लोग अपने जीवनसाथियों के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों को याद कर रहे हैं और इस बुजुर्ग जोड़े की तरह अपने रिश्ते को मजबूत बनाने की प्रेरणा ले रहे हैं.

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!